BIRTHDAY SPECIAL : 31 साल की हुईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने मुंबई के ताज होटल में रखी ग्रैंड पार्टी….

मनोरंजन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 15 मार्च को आज आलिया भट्ट 31 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके फैंस और और चाहनेवाले उन्हें बर्थडे विशेज़ दे रहे हैं। तो वहीं उनके मोस्ट लविंग हसबैंड रणबीर कपूर ने अपनी वाइफ के लिए स्पेशल बर्थडे पार्टी रखी।

अपने जन्मदिन से ठीक कुछ घंटे पहले आलिया भट्ट ने मुंबई में धूम-धाम से बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसमें उनकी पार्टी में परिवार और करीबी दोस्त हिस्सा रहे। ये स्पेशल पार्टी मुंबई के ग्रैंड होटल ताज महल पैलेस में रखी गई जहां बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट ने क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ जमकर जश्न मनाया। इस पार्टी में रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर, आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट समेत परिवार शामिल हुआ।

तो वहीं ईशा अंबानी और उनके हसबैंड आनंद पीरामल, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी शामिल हुए। आलिया और रणबीर दोनों ही अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं