Birthday Special : अनुपम खेर ने आज अपना 70वें जन्मदिन हरिद्वार में मनाया.. कहा – पवित्र वातावरण में…

मनोरंजन

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपना 70वें जन्मदिन को आध्यात्मिक रूप से हरिद्वार हरिहर आश्रम में मनाया। वह अपने घनिष्ठ मित्र अभिनेता अनिल कपूर और परिवारजनों के साथ हरिहर आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गौ पूजा की और पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। अनुपम खेर ने कहा कि हरिद्वार के पवित्र वातावरण में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है। आध्यात्मिक रूप से जन्मदिन मनाने से बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। अनुपम खेर भारत के सनातन संस्कृति संस्कार विचारों के पोषक: स्वामी अवधेशानंदइस अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि अनुपम खेर भारत के सनातन संस्कृति संस्कार विचारों के पोषक हैं। आज पूरे विश्व में भारत की सनातन संस्कृति के लिए अद्भुत स्वीकृति पैदा हुई है। योग आयुर्वेद के द्वारा आध्यात्मिक विचारों के से उनके 70वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।