छत्तीसगढ़ : बालोद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। बालोद के आठ निकायों में भाजपा के सात अध्यक्ष बने तो वहीं कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है और वहीं एक में निर्दलीय अध्यक्ष की विजयी हुई। बालोद जिले में पहली बार भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बालोद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी और दल्लीराजहरा नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने जीत हासिल की है।