लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक और सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी करते हुए उनके उम्मीदवारी की घोषणा की। सूची में पार्टी ने केवल इसी सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया है। रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच खींचतान चल रही थी। यहां से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि अब शिंदे गुट ने सीट को लेकर दावेदारी वापस ले ली है और भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर शिवसेना उद्धव गुट ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से विनायक राउत को टिकट दिया है। वह यहां के मौजूदा सांसद भी हैं। इस सीट पर अब तक भाजपा चुनाव नहीं लड़ती थी। इससे पहले 2009 में नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे भी यहां से सांसद चुने गए थे
लोकसभा चुनाव: BJP की 13वीं लिस्ट जारी, नारायण राणे को रत्नागिरी से टिकट#LokSabhaElection2024 #4pmnewsnetwork pic.twitter.com/XrAF0yqj3b
— 4PM News Network (@4pmnews_network) April 18, 2024