CG : मैनपाट में होगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, जेपी नड्डा, अमित शाह होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर मैनपाट के शैला रिसॉर्ट में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद चिंतामणि महाराज, जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, अध्यक्ष पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहे। 7 से 9 जुलाई तक भाजपा सांसदों एवं विधायकों का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरगुजा जिले के मैनपाट में होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण शामिल होंगे। व्यवस्था समिति को संबोधित करते हुए पवन साय ने कहा कि भाजपा की रीति, नीति, सिद्धांत तथा कार्य पद्धति को प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों तक पहुंचाती है, ताकि भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर पार्टी के लिए अपना योगदान दे सके। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की सेवा कर सके।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दूसरा राजनीतिक दल नहीं है जो भाजपा की तरह अपने कार्यकर्ता पदाधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान करता हो। उन्होंने इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न व्यस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर प्रभारी अखिलेश सोनी ने विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी तथा टीम वर्क के साथ आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed