भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भाजयुमो के परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को रायपुर पहुंचे। तेजस्वी सूर्या का रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यलय में हुई बैठक में वैभव सिंह ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओं को अब मिलकर भाजपा की सरकार बनानी है। तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं जो दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते हैं। विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की मुख्य भूमिका होगी। तेजस्वी सूर्या के इस कार्यकम्र से चुनावी बिगुल बज जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम तीन सत्र में होगा। उद्घटान सत्र, चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत का विषय रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत सात राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिलने को आतुर है।प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।
#Raipur | चुनावी आगाज होते ही आज भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे, इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया #Chhattisgarh #CGElection2023 #Bharat24Digital @Tejasvi_Surya | @BJP | @vlogwdakhilesh pic.twitter.com/jfjGhXhlI7
— Bharat 24- MP/CG (@Bharat24MPCG) October 11, 2023