‘अल्लाह हू अकबर दोपहर 12:15 बजे होगा ब्लास्ट ‘, भोपाल के यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ने की धमकी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली और डरावनी खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी को आतंकवादी हमले जैसा बम विस्फोट करने की धमकी मिली है. यह धमकी एक ईमेल के ज़रिए मिली, जिसमें बहुत ही आपत्तिजनक और डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया गया था. ईमेल में साफ़-साफ़ लिखा था कि यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कई जगहों पर साइनाइड ज़हर वाले बम रखे गए हैं और दोपहर 12:15 बजे एक बड़ा धमाका होगा. इस ईमेल के बाद यूनिवर्सिटी में दहशत फैल गई और लोग भागने लगे. सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को तुरंत खाली कराया गया. मौके पर बम विस्फोट की टीम पहुंची है.

धमकी देने वाले शख्स ने ईमेल में लिखा, “श्रीलंका में ईस्टर बम धमाकों जैसा धमाका होगा. सुसाइड बॉम्बर यूनिवर्सिटी में घुस गए हैं. कॉलेज बिल्डिंग में बम रखे गए हैं. धमाका दोपहर 12:15 बजे होगा. सुसाइड बॉम्बर खुद को उड़ा लेंगे. अगर हो सके तो डॉक्टर स्टूडेंट्स को पहले ही निकाल लें. अल्लाह हू अकबर.”

जैसे ही प्रबंधन को यह ईमेल मिला, तुरंत पुलिस प्रशासन को इन्फॉर्म किया गया. सिक्योरिटी कारणों से पूरी यूनिवर्सिटी को तुरंत खाली करा लिया गया. एक बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बिल्डिंग के हर कोने की अच्छी तरह से तलाशी ले रही है. पुलिस साइबर सेल टीम उस ईमेल ID को ट्रेस करने में लगी है जिससे यह धमकी भेजी गई थी. हालांकि कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है, फिलहाल जांच जारी है.

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे. सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें. ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है. इतना ही नहीं ईमेल में श्रीलंका में ईस्टर पर हुए बम धमाकों जैसे धमाके की धमकी दी गई है. धमकी में यह भी कहा गया है कि सुसाइड बॉम्बर यूनिवर्सिटी में घुस गए हैं.