बर्फीले तूफान ने रूस में मचाई तबाही, जापान में बाढ़ का कहर
रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है. रूस के उत्तरी काकेशस में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की जान गई है. वहीं, 6 लोगों के लापता होने की खबर है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है. स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के हवाले से सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस के उत्तर काकेशक इलाके में काबारडिनो-बाल्कारिया इलाके में हुई घटना में पर्वतारोहियों का पूरा समूह प्रभावित हुआ है. मृतकों में सभी पर्वतारोही हैं.
दरअसल, रविवार (6 सितंबर) को स्थानीय समयानुसार, शाम के 5 बजे बेजेंगी गॉर्ज में ये हादसा हुआ. यहां 5,025 मीटर ऊंचे माउंट मिजिरगी से एक एवलांच (हिम तूफान) नीचे की ओर बढ़ा और 33 पर्वतारोहियों के समूह को अपने जद में ले लिया. इस घटना के बाद बचाव एवं राहत कार्य के लिए एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया. खबर लिखे जाने तक इस घटना में तीन लोगों को बचा लिया गया है.
आपदा सेवा की ओर से बताया गया कि इस घटना के बाद सोमवार सुबह 9 बजे तर 10 पर्वतारोही खुद पहाड़ ने नीचे उतर आए थे, जबकि 6 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि खोज और बचाव अभियान में 50 से अधिक इमरजेंसी वर्कर शामिल रहे. हालांकि, मुश्किल इलाकों और दोबारा हिमस्खलन के जोखिम के कारण कोशिशों में काफी परेशानी आ रही है.
The moment an avalanche came down in the mountains of Kabardino-Balkaria
A mass of snow that descended from an altitude of 5,000 meters buried a group of 15 climbers in the Bezengi Gorge.
According to preliminary data, seven people were killed.
Official EMERCOM reports from… pic.twitter.com/DsHHN6bXo5
— Russian Market (@runews) September 7, 2026
साल 2026 में पर्वतारोहियों के बड़ी संख्या में मारे जाने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले पाकिस्तान के काराकोरम पर्वतमाला स्थित ब्रॉड पीक पर कैंप 2 और कैंप 3 के बीच हुआ था. इसके अलावा 30 जुलाई को ही पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तुफान की चपेट में एक दल आया था, जिसमें 10 पर्वतारोहियों की जान गई थी.
जापान के टोक्यो भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी… चिबा प्रीफेक्चर के कई इलाकों में सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में पानी भर गया… बाढ़ के चलते सैकड़ों गाड़ियां पानी में फंस गईं… बाढ़ में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है… वहीं हजारों लोग प्रभावित हुए हैं.
