बड़ी खबर : ओडिशा में महानदी में नाव पलटी, 1 की मौत, 7 लापता.. 50 से ज्यादा यात्री सवार थे

राष्ट्रीय

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार (19 अप्रैल) की शाम बड़ा हादसा हो गया है। यहां से निकली महानदी में नाव पलट गई, जिस पर 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई, उनके शव को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, 3 बच्चों समेत 7 लोग अभी भी लापता है। गोताखोर और SDRF की टीम शनिवार को भी रेस्क्यू में जुटी है। ओडिशा सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस के मुताबिक, नाव पाथरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली ​​​​​​जा रही थी। इसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे। जैसे ही नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाने की सीमा ने आने वाले सारदा घाट पहुंची तो वहां पलट गई।

मौके पर मौजूद मछुआरों ने 35 लोगों को पानी से बाहर शुक्रवार शाम को ही निकाल लिया था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 7 और लोगों का रेस्क्यू कर लिया था। रेस्क्यू टीम ने बताया कि शनिवार सुबह तक 47- 48 लोगों को बचाया जा चुका है। एक महिला की डेड बॉडी रिकवर हुई है।