ट्यूनिशिया से इटली जा रहे प्रवासियों की दो नावें डूबीं 2 लोगो की मौत, 30 लापता…

अंतरराष्ट्रीय

इटली के लैम्पेडुसा आईलैंड के पास प्रवासियों की 2 नावें डूब गईं। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग लापता है। मरने वालों में एक महिला और उसकी एक साल की बच्ची भी शामिल है। इटली ने बताया कि उन्हें आइवोरी कोस्ट से दोनों के शव मिले हैं।

नावों के समुद्री तूफान में फंसने से हुआ। दोनों नावें गुरुवार को ट्यूनिशिया के फैक्स पोर्ट से रवाना हुई थीं। वहीं, ट्यूनिशिया ने बताया है कि उन्हें फैक्स बीच से भी 10 प्रवासियों के शव मिले हैं। इटली के कोस्टगार्ड लापता प्रवासियों की खोज कर रहे हैं। वहीं, कोस्टगार्ड ने रविवार को लैम्पेडुसा में पहाड़ी इलाकों में फंसे 20 प्रवासियों को भी बचाया। इनका रेस्क्यू हेलिकॉप्टर से किया गया। वो यहां 48 घंटों से फंसे हुए थे। समुद्री की तेज हवा से उनकी नाव पहाड़ियों के बीच फंस गई थी।