वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 30-40 मजदूर झूलसे, सक्ती में काम करते समय हादसा, कई घायलों की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट होने 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झूलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना डभरा क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल मजदूरों का इलाज जारी है।
