बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर गूंजने वाली है किलकारियां, शेयर की गुड न्यूज़…

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहा है। हालांकि कब होगी डिलीवरी, इसकी जानकारी तो नहीं लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तीन खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है।

स्वरा भास्कर के प्रेग्नेंसी की खबरें कुछ दिनों से मीडिया में आ रही थीं। लेकिन हर बार उनको फेक बताया जा रहा था। 16 फरवरी, 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से निकाह करने के बाद एक्ट्रेस ने 6 जून, 2023 को इस बार को कंफर्म किया है। बताया है कि अब वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इस खुशी से वह काफी एक्साइटेड हैं कि अब वो जल्द दो से तीन होने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर ने पोस्ट की फोटो
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘कई बार आपको कई सारी दुआओं का फल एक बार में ही मिल जाता है। खुश हूं, धन्य हूं और एक्साइटेड भी। साथ ही अंजान भी हूं कि अब क्या करना है क्योंकि हम अब एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।’ इसके साथ उन्होंने फहाद को टैग किया था और कई इमोजी से अपनी भावनाओं को बयां किया है।