इंडिगो फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, लखनऊ से दिल्ली आ रहा था विमान

लखनऊ से दिल्ली रवाना होने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं. सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के टेकऑफ से ठीक पहले धमकी मिलने पर विमान को रोक दिया गया और व्यापक सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई. फिलहाल विमान और यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता और उसके स्रोत की जांच में जुटी हैं.