विराट का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो बच्चा रोया, बैट फेंका, सुरक्षाकर्मियों ने मिलने से रोका था
सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में एक नन्हा फैन नाकाम रहा और मैदान पर रोने लगा। उसने दो-तीन बार कोहली तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने रोक दिया। कोहली का ध्यान बच्चे की ओर नहीं गया और वह खाली हाथ लौट गया। निराशा में बच्चे ने अपना बल्ला भी जमीन पर पटक दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इसमें बेंगलुरु ने जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। गेंदबाजों ने पारी 16.3 ओवर में 75 रन पर समेट दी। एक समय स्कोर 13/6 था। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। साहिल पारख, समीर रिजवी और अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके।
76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 6.3 ओवर में जीत हासिल की। विराट कोहली ने टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म किया। कोहली 23 रन पर नाबाद रहे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। इस जीत के साथ RCB प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Virat Kohli Little fan broke down 😭💔
Virat kohli ignored this little fan who was waiting to get his autograph 😭
Wait for that child frustration 😭💔 pic.twitter.com/BszA4JX5NW
— Jeet (@JeetN25) April 27, 2026
