दुर्ग : ट्रेलर का ब्रेक फेल, अंडर ब्रिज में घुसा, ब्रिज का ऊपर हिस्सा बुरी तरह टूटा

क्षेत्रीय

भिलाई में नेहरू नगर चौक पर बना स्व. भजन सिंह निरंकारी अंडर ब्रिज पूरी तरह टूट गया है। इस ब्रिज में एक ट्रेलर घुसकर फंस गया था। इसके चलते पिछले 12 घंटे ब्रिज में आवागमन बंद है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम क्रेन की मदद से ट्रक और ब्रिज के टूटे हिस्से को निकलवा रही है ब्रिज का ऊपर हिस्सा बुरी तरह टूटा, 12 घंटे से ब्रिज में आवाजाही बंद ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि घटना देर रात 1-2 बजे के बीच की है। एक महाराष्ट्र पासिंग ट्रेलर रायपुर से हैदराबाद प्लाईवुड लेकर जा रहा था।