ब्रेकिंग : मेयर चुनाव में AAP की शैली ओबेराय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया

राष्ट्रीय

दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। बुधवार को हुई वोटिंग में AAP की शैली ओबेराय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया। चुनाव में कुल 241 पार्षदों ने वोटिंग की। वहीं, कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। MCD चुनाव तीन बार टलने के बाद सिविक सेंटर में आज सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो करीब 2 घंटे चला।

मेयर के लिए AAP की शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला था। तीसरी कैंडिडेट के तौर पर AAP की आशु ठाकुर भी मैदान में थीं। दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला था।