छत्तीसगढ़ : धमतरी जिले में महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंस गया। जिसके कारण चार पहिया वाहनों के पुल पार करने पर रोक लगा दी है। जिसके कारण कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित हो गई है। विशेषज्ञों की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया। महानदी में बने पुल का एक हिस्सा धंस गया है। पुल की स्थिति को दखते हुए किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आवाजाही को रोक दी गई है। भारी वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ पैदल और दोपहिया को अनुमति है। मिली जानकारी के अनुसार महानदी से मनमानी रेत निकासी के कारण पुल की नींव कमजोर हो गई थी। जिसके कारण ये स्थिति बन गई है।
Chhattisgarh News | महानदी पर बना पुल टूटा गांव में दहशत | Dhamtari | Asian News Bharat #Dhamtari | #ChhattisgarhNews | #chhattisgarh | #AsianNewsBharat | #HindiNews pic.twitter.com/NZ3UWICerv
— Asian News Bharat (@Asian_newsBH) September 23, 2024