छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल इस्तीफा देने जा रहे हैं। वो प्रदेश में 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को भाजपा ने सांसद का चुनाव लड़ाया। वो जीत चुके हैं। नियमों के तहत वो एक ही पद पर रह सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज शाम 4:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से उनके आवास मौल श्री विहार में मुलाकात करेंगे और इसी दौरान वो अपना इस्तीफा भी सौंपेंगे। बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वो पिछले 8 बार से इस सीट से विधायक चुनकर आ रहे हैं। विधायक चुने जाने के बाद बृजमोहन को साय कैबिनेट में भी शामिल किया गया था। उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल ने ताबड़तोड़ मतों से जीत दर्ज की थी।
