छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। कांकेर SP शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि जवान उज्जवल का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान के परिवार से भी संपर्क किया गया है। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास कर रही है।