BSNL स्टूडेंट्स को ₹251 में दे रहा 100GB डेटा, जल्दी करें ऑफर… बस इस दिन तक

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने स्टूडेंट्स के लिए एक खास ऑफर BSNL Learner Plan पेश किया था. इस ऑफर के तहत कंपनी स्टूडेंट्स को सस्ते में 100GB डेटा का फायदा दे रही है. हालांकि, इस ऑफर की वैलिडिटी अब कुछ दिनों की है. जल्द ही कंपनी का ये ऑफर खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी स्टूडेंट हैं और अपने ऑनलाइन क्लास, घंटों चलने वाले वीडियो लेक्चर या प्रोजेक्ट वर्क के लिए आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो फिर ऑफर खत्म होने से पहले इस प्लान को रिचार्ज कर ले.

BSNL ने स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चिल्ड्रेंस डे पर 251 रुपये में एक नया प्लान BSNL Leaner Plan ऑफर लॉन्च किया था. इस ऑफर प्लान के तहत कंपनी स्टूडेंट्स को 100GB डेटा का फायदा दे रही है. कंपनी इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी दे रही है. BSNL का ये ऑफर 13 दिसंबर तक ही वैलिड है.

स्टूडेंट्स इस प्लान को UPI से भी रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा BSNL के ऑफिशियल वेबसाइट, बीएसएनएल ऐप या फिर कस्टमर सर्विस सेंटर से भी इस प्लान को एक्टिवेट करवाया जा सकता है.