नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023 -24 -पेश किया।
इस बजट में वित्त मंत्री ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। इस घोषणा के बाद से सरकार की काफी सराहना की जा रही है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के जरिए देश की कई महिलाएं अब अच्छी खासी सेविंग कर सकती हैं। महिलाओं के इस स्पेशल स्कीम के तहत अब महिला या लड़की के नाम पर 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। इस पर 7.5% का ब्याज मिलेगा और ये योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगा। इस योजना में आंशिक निकासी की सुविधा भी होगी।
महिलाओं और बच्चों के लिए वित्त मंत्री ने क्या घोषणाएं की
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है।
बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।
बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होंगी।
दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।
स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि लगभग तीन करोड़ महिला किसानों को योजना के तहत 54,000 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।