CG : 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, 23 नए उद्योग खुलेंगे, सिरपुर में रीवर फ्रंट, मेडिटेशन सेंटर बनेगा
विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोले जाएंगे। रायपुर के कालीबाड़ी क्षेत्र में 200 बिस्तरों वाला मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है। वहीं बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपए रखे गए हैं और अबूझमाड़-जगरगुंडा क्षेत्र में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी।
बजट भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री को विस्तार से बजट बताने पर टोका, जबकि पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बजट सुनते-सुनते थक गए।
15 नए पुलिस थाना खुलेंगे
5 नए साइबर थानों का प्रदेश में होगा निर्माण
15 नए पुलिस थाना बनेंगे
महिला थानों की संख्या बढ़ेगी
तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरण
सीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़
वनो के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान, 1 हजार पदों की होगी भर्ती
अभ्यारण्यों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान
शक्तिपीठ भ्रमण योजना शुरु होगा 5 करोड़ का प्रावधान
शक्तिपीठ सर्किट बनेगा प्रदेश में
राजिम में कास्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए 5 करोड़
सिरपुर के विकास के लिए प्रावधान 36 करोड़ रीवर फ्रंट, मेडिटेशन सेंटर बनेगा
ईको टूरिज्म के लिए फिक्की से एमओयू, 500 करोड़
सरकारी स्कूली छात्रों को भ्रमण कराने युवा दर्शन योजना, 5 करोड़ का प्रावधान
रायपुर देवभवन स्वामी विवेकानंद निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने 5 करोड़
पत्रकार को घुमाने के लिए बजट का प्रावधान
साहित्य महोत्सव हर साल होगा
अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों का एनआईआर सम्मेल हर साल होगा।
जनसंपर्क विभाग का बजट 475 करोड़ होगा
ईवी वाहनों की सब्सिडी हेतु 100 करोड़ का
नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना
नवा रायपुर में स्पोर्टस कांप्लेक्स का निर्माण
क्रीडा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़
कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 100 करोड़
हर मिशन के लिए 100 करोड़ राशि का प्रावधान
रायपुर में 200 बिस्तर का अस्पताल बनेगा
5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
पेंशन के लिए 1400 करोड़
सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास रायपुर में बनेगा
अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़
कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़
मार्कफेड को 6 हजार करोड़ का प्रावधान
नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़
रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
डेयरी समग्र विकास योजना प्रारंभ 90 करोड़
शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल करवाने के लिए वित्तीय सहयोग देगी सरकार
उपहार प्लेटफार्म के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
50 लाख तक के काम की एजेंसी ग्राम सभाए रहेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1700 करोड़ का प्रावधान।
नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
छत्तीसगढ़ में 23 उद्योंगों की स्थापना होगी
भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए 10 करोड़
नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा
उद्योगों के बजट में तीन गुना वृद्धि, अनुदान के लिए 750 करोड़
खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़
उधोग विभाग का बजट पहले 248 करोड़ था अब 775 करोड़ हो गया
रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र
रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
गिरौदपुरी मेले को अनुदान मिलेगा अब 50 लाख
5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी 200 करोड़ बजट का प्रावधान
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।
