बजट पेश करने से पहले कांग्रेस-पार्षद दल ने जताया विरोध, ‘वादा तेरा वादा’ गाना गाया, सभापति ने जताई नाराजगी

रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट थोड़ी देर में पेश किया जाएगा, जो कि करीब 1600 करोड़ रुपए का है। बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लेकर ‘वादा तेरा वादा’ गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। वहीं, विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी। इसके अलावा विपक्षी पार्षदों पर कारवाई को लेकर सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।

17 एजेंडों में से प्रमुख बिंदु
कोतवाली चौक का नाम जैन स्तंभ चौक करना।

खासला स्कूल के सामने विस्थापित किए गए 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थापन।

मॉल में फिल्मों के प्रदर्शन का शुल्क प्रति फिल्म 200 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए करना।

पुराना महापौर बंगला को अस्थायी तौर पर ED का दफ्तर बनाना।