बजट सत्र- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश, 18 घंटे चर्चा होगी, राहुल गांधी बोलेंगे

संसद के बजट सत्र का आज सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी है। लोकसभा में सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्ताव सदन में रखा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और जोतिमणि धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी (बुधवार) को जवाब देंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से जुड़े सवालों पर 11 फरवरी को जवाब दे सकती हैं। राज्यसभा में भाजपा सांसद सी सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। उनके अलावा BJP सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी प्रस्ताव का समर्थन करेंगी।

इससे पहले 1 फरवरी को सीतारमण ने 85 मिनट के बजट भाषण दिया। बजट सत्र में विपक्ष आम बजट और एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकता है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि पीएम मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी थी।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत कर दिया है। लोकसभा में प्रश्नकाल खत्म हो गया है। अब सांसद के द्वारा अनुदान मांगों पर प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने सोमवार को कहा कि मनरेगा एक परिवर्तनकारी कानून था, जबकि केंद्र द्वारा लाई गई नई योजना, जिसने इसे दरकिनार कर दिया, ये एक बहुत बड़ी खामी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *