पंजाब की आम आदमी पार्टी AAP को नया कार्यकारी प्रधान मिल गया है। पार्टी ने प्रिंसिपल बुद्धराम को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। इसके अलावा अन्य कई नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंजाब स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंपी गई है। जबकि दूसरे स्टेट वाइस प्रसिडेंट जसवीर सिंह राजा गिल, तीसरे स्टेट वाइस प्रेसिडेंट जगदीप सिंह काका बराड़, चौथे स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी तरूणप्रीत सिंह को सौंपी गई है। वहीं, स्टेट जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी जगरूप सिंह सेखवां को सौंपी गई है। दविंदरजीत सिंह लाड़ी को यूथ विंग स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
महारैली के बाद फेरबदल
आम आदमी पार्टी द्वारा 11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के बाद किए गए इस फेरबदल को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। AAP सुप्रीमो और CM पंजाब भगवंत मान बीते लंबे समय से केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल पार्टी को मजबूत करने की तैयारियों में जुटे हैं।