कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में मंगलवार को एक निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मलबे के अंदर 21 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया। वहीं, 3 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। NDRF की टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। मलबा हटाने के लिए टीम ने बड़ी मशीनें भी मंगवाई हैं। कर्नाटक में इस मुद्दे पर सियायत शुरू हो गई है। विपक्षी दल JDS ने कांग्रेस पर बेंगलुरु की दुर्दशा करने का आरोप लगाया है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा आपने देखा होगा कि दुबई और दिल्ली में क्या हो रहा है। देश के कई हिस्सों में ऐसी ही स्थिति है। हम प्रकृति को रोक नहीं सकते, लेकिन हम मैनेज कर रहे हैं।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन इमारत ढ़हने से पांच लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मलबे में अब भी तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है.#collapse #bengaluru #Bengaluru #BengaluruBuildingCollapse pic.twitter.com/pCGyrdm3KM
— Shivaji Mishra | शिवाजी मिश्रा (@08febShivaji) October 23, 2024
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मंगलवार रात को घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ही जानकारी दी थी की मलबे में 21 लोग फंसे हुए थे। उन्होंने कहा कि इमारत 60/40 जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।