भाटापारा में आवारा सांड का आतंक, राहगीर को उठाकर पटका, दोनो हाथ हुए फैक्चर..Video
छत्तीसगढ़ : भाटापारा के संजय वार्ड में आवारा सांड का आतंक देखने को मिला। वार्ड निवासी पर अचानक एक सांड ने हमला कर दिया। सांड ने उन्हें उठाकर ज़मीन पर पटक दिया, जिससे उनके दोनों हाथों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें हाथों में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सांड ने किसी व्यक्ति पर हमला किया हो। इससे पहले भी वार्ड में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
#भाटापारा के संजय वार्ड में आवारा सांड ने चंद्रकांत शर्मा नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए, वार्डवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्यवाही की मांग की है।@BalodaBazarDist #straybull #bullattack #Chhattisgarh pic.twitter.com/h9NwUTikl4
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 11, 2025
संजय वार्ड के नागरिकों ने अधिकारियों से इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लावारिस घूमते सांडों और मवेशियों को पकड़ने व सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए।
