अवैध कब्जे पर चला प्रशासन बुलडोजर, डीएम के आदेश पर तोड़ी गईं कई अस्थाई दुकानें

राष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश : गोंडा जिले में नागरिक संगम-नागरिक संवाद कार्यक्रम के दौरान पंतनगर चौराहे पर अवैध अतिक्रमण को लेकर मिली शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है। जिले की प्रशासनिक टीम ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए पंतनगर चौराहे पर अवैध रूप से बनी अस्थाई दुकानों को बुलडोजर के माध्यम से हटाया। इस कार्रवाई से पंतनगर चौराहा अब अतिक्रमण मुक्त हो गया है, जिससे अब लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

गोंडा के पंतनगर चौराहे पर पिछले कुछ समय से स्थानीय व्यक्तियों ने अवैध रूप से अस्थाई दुकानों का निर्माण कर लिया था। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा था और लोगों को आने-जाने में समस्याएं हो रहीं थीं। इस मुद्दे को लेकर 17 जनवरी को नागरिक संगम नागरिक संवाद कार्यक्रम में पंतनगर वार्ड के निवासियों ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा से लिखित शिकायत की थी। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत का संज्ञान लिया और क्विक रिस्पांस टीम को मौके पर भेजने का आदेश दिया।

डीएम के निर्देशों के बाद शनिवार की सुबह गोंडा जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुलडोजर के माध्यम से पंतनगर चौराहे पर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कई अस्थाई दुकानों को तोड़कर हटा दिया गया, जिससे पंतनगर चौराहा अब पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया है। इस कार्रवाई के बाद पंतनगर चौराहे पर यातायात की स्थिति अब सामान्य हो गई है। क्षे