बीजापुर : घर पर मिली महिला की जली हुई लाश, इलाके में दहशत

क्षेत्रीय

नेलसनार थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे 63 मेन रोड़ पर एक महिला सेवंती शिवहरे (38 साल) लगभग 10 वर्षों से अकेली किराना का दुकान का संचालन कर रही थी। लेकिन दुकान पर इस महिला का जला हुआ शव मिला है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार गुरुवार को भी महिला किराना के दुकान में रही।

आधी रात को महिला सेवंती शिवहरे अपनी दुकान पर सो रही थी इसी दरम्यान कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगाई, दुकान में अकेली सो रही महिला की जलने से मौत हो गई। सुबह सुबह इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को देने पर नेलसनार से उप निरीक्षक नीलांबर नाग के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पहुंची। मामले की जांच कर मृतका के बहन के कथन पर रिपोर्ट दर्ज किया गया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका सेवंती शिवहरे का पोस्टमार्टम कराया गया है।इस मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों ने यह बताया कि मृतका सेवंती शिवहरे का पति गीदम में रहता है और एक बेटी जगदलपुर में सांइस कालेज में पढ़ती है। इस दर्दनाक घटना के घटित होने का कारणों अभी पता नही चल पाया है। नेलसनार पुलिस का कहना है कि इस घटना पर त्वरित कार्रवाई व पड़ताल कर किसी नतीजे पर जल्द पहुंचेंगे। घटनास्थल किराना दुकान से एक लोहे का रॉड भी पुलिस को मिला है। इस घटना में पुलिस को संदेह है कि किसी अज्ञात लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।