CG : बलौदाबाजार से रायपुर आ रही में बस में लगी आग…समय रहते 50 यात्रियों को उतारा गया
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज सोमवार सुबह रायपुर जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की हैं आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चलती अवस्था में थी तभी अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी। यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। सड़क किनारे खड़ी बस कुछ देर बाद ही पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
