वैष्णो देवी -वृंदावन से छत्तीसगढ़ आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 30 घायल

क्षेत्रीय राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आज शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। यह हादसा आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। इसके बाद बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर होकर एक्सप्रेस वे के नीचे पलट गई। इस हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी। हादसे के वक्त बस में 65 यात्री सवार थे। इनमें से लगभग 30 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे। इसके बाद वह वापस घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनके साथ यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत संयुक्त चिकित्सालय व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस भीषण हादसे में दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई। लगभग 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी हादसे में घायल हुई थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य घायल लोगों में भी कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।