दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में व्यापारी के साथ 4 लाख रुपए की लूट…

राष्ट्रीय

दिल्ली से एक बार फिर लूट का मामला सामने आया है। कश्मीरी गेट से जानकारी मिली कि कल शाम दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कारोबारी से करीब 4 लाख रुपये की लूट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं इससे पहले कुछ ऐसी ही घटना दिल्ली के प्रगति मैदान से सामने आई थी। जिसमें पुलिस नें 7 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। यही नहीं पुलिस ने इस वारदात से जुड़े 1600 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। यही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 350 सीसीटीवी भी खंगाले थे। हालांकि वीडियो में लूट को अंजाम देते 4 ही लोग दिखाई दिए हैं। इस लूट में दिल्ली के अलावा यूपी के बागपत और लोनी से भी दो लोग शामिल थे। इस खुलासे के बाद एक और सवाल है जो दिल्ली पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। आरोपियों ने टनल में व्यापारी से 2 लाख लूटे थे लेकिन पुलिस को उनके पास से 5 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में व्यापारी से हुई लूट के बाद राजधानी में लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। दिल्ली पुलिस इसे चैलेंज मानते हुए लूट के दूसरे दिन ही एक्टिव मोड में आ गई। लूट के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने रात में पेट्रोलिंग शुरु की और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में जवानों की फौज को 15 जिलों में तैनात किया गया जिससे लुटेरों की संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक गितिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि 7 आरोपियों को पकड़ने के लिए 1600 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके साथ 2000 वाहनों को भी जब्त किया गया था।