CA एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी, बिलासपुर की नयना अग्रवाल की ऑल इंडिया में 48वीं रैंक

क्षेत्रीय

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से CA का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है। जिसमें बिलासपुर की नयना अग्रवाल ने ऑल इंडिया में 48वीं रैंक हासिल की हैं। अब वह CA की मैंबरशिप ले सकती हैं। नयना के पापा आनंद अग्रवाल भी सीए हैं। यही वजह है कि वह अपने पापा से प्रेरणा लेकर इसकी तैयारी में जुटी हुई थीं।

सीए फाउंडेशन एग्जाम में बिलासपुर सहित प्रदेश का नाम रोशन करने वाली नयना का कहना है कि, कड़ी मेहनत से उन्होंने सफलता हासिल की है। कोचिंग से काफी सपोर्ट मिला। सभी डाउट क्लियर हो जाते थे। घर पर उन्होंने नियमित रूप से 6 से 7 घंटे की स्टडी की। इस दौरान क्वालिटी पर अधिक ध्यान दिया। वह शुरू से ही टॉप रैंक हासिल करने के लिए तैयारी में जुटी हुई थीं।

दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की हैं स्टूडेंट
नयना अग्रवाल ने बताया कि उनके पापा आनंद अग्रवाल भी सीए हैं। लिहाजा, दसवीं बोर्ड एग्जाम क्लियर करने के साथ ही वह सीए की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही थीं। 12वीं का एग्जाम क्लियर करने के साथ ही उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स में एडमिशन लिया। इसके साथ ही सीए की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास भी जॉइन की।

हर दिन 6-7 घंटे तक की पढ़ाई
नयना ने कहा कि, कड़ी मेहनत से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। कोचिंग से काफी सपोर्ट मिला। सभी डाउट क्लियर हो जाते थे। इसके अलावा ई-कोचिंग भी की। घर पर उन्होंने नियमित रूप से 6 से 7 घंटे की स्टडी की। इस दौरान क्वालिटी पर अधिक ध्यान दिया।

अब जानिए चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स करने की प्रोसेस…
CA बनने के लिए आपको 12वीं के बाद सीपीटी परीक्षा पास करना होता है। सीपीटी (CPT) परीक्षा पास करने के बाद आप आईपीसीसी (IPCC) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हालांकि कई बार छात्र सीपीटी की परीक्षा देने से चूक जाते हैं, लेकिन आप अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

CA फाउंडेशन कोर्स
इस पद के लिए इच्छुक कैंडिडेट को 12th पास करने के बाद CA फाउंडेशन कोर्स की तैयारी करनी होती है। इस कोर्स को पहले CPT भी कहा जाता था, जिसमें कैंडिडेट से CA के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता था। उस समय इस कोर्स को करने के लिए कैंडिडेट को दसवीं कक्षा के बाद ही रजिस्ट्रेशन कराना होता था। लेकिन अब इसे CA फाउंडेशन कोर्स के नाम जाना जाता है। इसे करने के लिए आवेदक को 12वीं के बाद रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। यह परीक्षा हर वर्ष मई और नवंबर में होती है।

CA इंटरमीडिएट कोर्स
CA फाउंडेशन को क्रैक कर लेने वाले कैंडिडेट के लिए दूसरा चरण CA इंटरमीडिएट कोर्स होता है। इसमें कैंडिडेट CA फाउंडेशन या ग्रेजुएशन के बाद डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स को CA फाउंडेशन करना ज़रूरी नहीं होता है, लेकिन इसके लिए कैंडिडेट्स को ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन में कॉमर्स स्ट्रीम में मिनिमम 55% और अन्य स्ट्रीम में 60% मार्क्स लाना बेहद जरूरी है।

CA IPCC या इंटरमीडिएट कोर्स करने के बाद आपको किसी CA के अंतरगर्त या अपनी 3 साल की आर्टिकलशिप पूरी करनी होगी। यहां आपको टैक्स रिटर्न से लेकर ऑडिटिंग तक का प्रैक्टिकल नॉलेज मिलता है। इसके साथ ही CA के कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी मिलती है।

CA फाइनल
कैंडिडेट जब CA इंटरमीडिएट को पास कर लेते हैं और अपनी आर्टिकलशिप पूरी कर लेते हैं या ट्रेनिंग पूरी करने से 6 महीने पहले CA फाइनल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह CA बनने का अंतिम चरण होता है, जिसे पास करने के बाद कैंडिडेट को CA पद के लिए लिए अप्पोइंट कर लिया जाता है।