अयोध्या यात्रा के दौरान साय मंत्रिमंडल राम भक्ति में लीन हुआ। भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। सीएम साय ने कहा- भजन का एक-एक शब्द भांचा राम के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों का समर्पण है। सभी मामा अपने भांचा प्रेम में मंत्रमुग्ध हैं। वीडियो में मंत्री टंक राम वर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत सभी भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को पूरा मंत्रिमंडल श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या गया था। साय मंत्रिमंडल ने ननिहाल की ओर से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर और जल, सीताफल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू और कोसे के वस्त्र भेंट किया।
कंचन कलस बिचित्र संवारे। सबहिं धरे सजि निज निज द्वारे।।
बंदनवार पताका केतू। सबन्हि बनाए मंगल हेतू।।भजन का एक-एक शब्द भांचा राम के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों का समर्पण है। सभी मामा अपने भांचा प्रेम में मंत्रमुग्ध है।
जय श्रीराम। pic.twitter.com/TXBZi9BHHd
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 14, 2024
दर्शन के बाद सीएम साय ने ट्वीटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- यह हमारे जीवन का बड़ा दिन है। हमारा सौभाग्य है कि, हम रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ ले सके।