आज बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची आ गई है। आज दोपहर बाद 4 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गयी है। पटना में मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।
गुरुवार को मंत्रिपरिषद विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जल्दी ही मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में बताया जाएगा। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार के गठन के करीब 50 दिन होने के आए हैं लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से चर्चा है कि इस महीने की 15 तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा और विभागों को नए मंत्री मिल जाएंगे। जेडीयू से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, महेश्वर हज़ारी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं बीजेपी के संभावित मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, नितिन नवीन, हरि साहनी, संतोष सिंह शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने अपने संभावित मंत्रियों के नाम की सूची सौंप दी है। भाजपा की सूची मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। दूसरा जीतन राम मांझी की ओर से भी इसमें पेंच फंसाए जाने की भी चर्चा थी। कहा जा रहा है कि मांझी बिहार सरकार में एक और मंत्री पद चाहते हैं, जिस पर अभी सहमति नहीं बनी है। लोकसभा चुनाव में भी मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने गया सीट की दावेदारी कर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है। वह जिसकी अनुशंसा करेंगे, उन्हें ही मंत्रीपद की शपथ दिलाई जाएगी। एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सब ठीक है।
अभी नीतीश कुमार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कुल नौ मंत्री है। इनमें दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन और सुमित कुमार सिंह हैं जिनके पास सभी विभागों की जिम्मेदारी है। फिलहाल यहां 27 मंत्रियों की जगह खाली है। कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं। जानकारी मिली है कि विभागों के बंटवारे में 2020 का फ़ॉर्मूला अपनाया जाएगा। उस वक्त बीजेपी के पास 23 विभाग और जेडीयू के पास 19 विभाग थे।
#बिहार
♦️ कुछ ही देर में होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार♦️ BJP हाईकमान से भी मिली मंजूरी#BiharPolitics #BJP #NitishKumar pic.twitter.com/b75M0cpgou
— Knews (@Knewsindia) March 15, 2024