बिहार में आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार, 7 नए मंत्रियों बन सकते है

राष्ट्रीय

बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले संभवतः यह अंतिम कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार, शाम चार बजे सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आज शाम चार बजे अनिल शर्मा, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, विजय खेमका, संजय सरावगी, अवधेश पटेल और नवल किशोर यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी और जेडीयू कोटे के ही विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी का मंत्री बनना लगभग तय है। जानकारी के अनुसार, राजपूत समुदाय से राजू सिंह, कुर्मी समुदाय से कृष्ण कुमार मंटू, अति पिछड़ा वर्ग से विजय मंडल, भूमिहार वर्ग से जीवेश मिश्रा, वैश्य समुदाय से संजय सरावगी, अति पिछड़ा(तेली) से मोतीलाल और कुशवाहा समाज से डॉ सुनील को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।

फिलहाल मंत्रिमंडल में कुल 30 सदस्य हैं। इस तरह 6 मंत्रियों की जगह अभी खाली है। दिलीप जायसवाल के इस्तीफे से भी एक मंत्री पद खाली हो गया है। इस तरह से सात विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री समेत कुल 15 मंत्री हैं। जबकि जदयू के 13, हम पार्टी के 1 और मुख्यमंत्री समेत एक निर्दलीय समेत कुल 30 मंत्री हैं।