केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आज बड़ा तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में 4% DA बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार आम चुनाव की घोषणा और होली से पहले अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। इससे पहले अक्टूबर, 2023 में कैबिनेट ने 4% डीए बढ़ाया था। इसके बाद यह बढ़कर 46% गो गया था। यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है। सरकार देश की महंगाई दर के आधार पर डीए बढ़ोतरी का फैसला लेती है। डीए और डीआर वृद्धि वित्तीय वर्ष के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि से निर्धारित होती है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर 2023 में घोषणा की थी कि उनकी सरकार नए साल के दिन से अपने सभी कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी देगी।
