आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की होगी पहली बैठक…

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए शपथ लेते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीधे मंत्रालय पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे। तीनों नेताओं ने एक साथ अपना कार्यभार भी संभाल लिया। नवगठित भाजपा की सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक गुरुवार को होगी।

बैठक में प्राथमिकता के आधार पर लिए जा सकने वाले फैसलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा ने कहा कि हम इस पर मंत्रिमंडल में चर्चा करेंगे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री चुने जाने पर ही साय ने मोदी की गारंटी को लागू करने का ऐलान किया था। इनमें किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने और 18 लाख जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए फैसला लिया किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में हुए आइईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने बलिदानी जवान के स्वजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी विनय कुमार के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए।