अंबिकापुर शहर में राजा अंसारी नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताकर विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और इसके बाद उससे शादी कर ली। जब महिला अपने ससुराल पहुंची, तब जाकर उसे पता चला कि उसका पति दूसरे समुदाय का है। फिलहाल महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के मोमिनपुरा का रहने वाला राजा अंसारी खुद को राजा महंत बताकर गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला से प्रेम का नाटक कर रहा था। कुछ दिनों की मुलाकात के बाद दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद महिला पति के साथ ससुराल पहुंची, तो ये देखकर वो दंग रह गई कि उसके पति का नाम राजा महंत नहीं बल्कि राजा अंसारी है। प्रेमी ने उसे धोखा देकर उससे शादी की थी।
सच्चाई जानने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो किसी तरह से वहां से सही-सलामत निकलना चाहती थी, लेकिन कोई उसे जाने नहीं दे रहा था। महिला ने बताया कि पति और उसका परिवार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, साथ ही बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता ने आरोपी राजा अंसारी पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी की पहचान उजागर हो गई कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है, तो वो अपने घर लौटना चाहती थी, लेकिन युवक उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रेप करता रहा। पीड़िता ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि उसके अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी उसे लगातार दी जा रही थी।
जैसे-तैसे एक दिन पीड़िता अपने ससुराल वालों के चंगुल से भाग निकलने में सफल रही और मामले की शिकायत एसपी सुनील शर्मा से की। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को गांधीनगर थाने में भी मामला दर्ज कराया है। आरोपी के चंगुल से किसी तरह भागी महिला ने मामले की शिकायत शुक्रवार को गांधीनगर थाने व सरगुजा एसपी सुनील शर्मा से की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी राजा अंसारी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। एएसपी विवेक शुक्ला का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।