मध्यप्रदेश : भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। उन्होंने राजगढ़ जिले में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ शादी के नाम पर रेप किया है। डिप्टी कलेक्टर पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला के साथ संबंध बनाते रहे। इस दौरान महिला को डेप्युटी कलेक्टर ने भोपाल भी बुलवाया है। भोपाल स्थित गेस्ट हाउस में महिला को रुकवाया। बाद में डिप्टी कलेक्टर शादी से मुकर गए। महिला की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर से करीब 13 घंटे तक पूछताछ हुई है। इसके बाद रात 11 बजे डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी भी हो सकती है। आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते जब राजगढ़ जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे तो महिला कर्मचारी से शादी का वादा कर संबंध बनाए थे। दो सालों तक रिश्ते में रहने के बाद डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते शादी से मुकर गए। इसके बाद महिला कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत करने के बाद 15 दिन डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में लग गए। यह केस पचोर थाने में दर्ज हुआ, यह राजगढ़ जिले में है। बताया जा रहा है कि पचोर थाने में महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद देर रात डिप्टी कलेक्टर पर केस दर्ज हुआ है। महिला कर्मी ने कहा कि डिप्टी कलेक्टर दो साल संबंध बनाते रहे हैं। शादी की बात आने पर उन्होंने दूरी बना ली।
