बिहार के रोहतास में अभिनेता पवन सिंह पर आचार संहिता का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में अपना जलवा बिखरने के बाद अब सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वो बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। पवन सिंह को देखने के लिए काराकाट की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पवन सिंह पर रोड़ शो में परमिशन से अधिक वाहन उपयोग करने पर केस दर्ज हुआ है। पवन सिंह पर आरोप है कि रोड शो के लिए उन्हें केवल 5 चार पहिया वाहन की परमिशन मिली थी। जब रोड शो निकलना शुरू हुआ तो उसमें करीब 20-25 गाड़ियां शामिल हुई। इसके अलावा भारी मात्रा में बाइक भी रोड शो में शामिल हुई थी। पवन सिंह का यह रोड शो करीब 13 किलोमीटर लंबा था।
रोहतास– भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर आचार संहिता का केस दर्ज।
बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज।
रोड शो में परमिशन से अधिक वाहन उपयोग करने पर केस दर्ज।
कल काराकाट इलाके में पवन सिंह ने किया था रोड शो।@PawanSingh909 @BJP4India @ABPNews @PTI_News pic.twitter.com/5shPIFhE00
— RANJAN SINGH RAJPUT ( रंजन सिंह राजपूत ) (@Ranjanabpnews) April 24, 2024