श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन कान्हा के रंग में रंग गया है। हर ओर उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल है। राधा दामोदर मंदिर में 251 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। वृंदावन के शाह जी मंदिर में 101 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। गुरुवार तड़के श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवत भवन में कार्यक्रमों की शुरुआत मंगला आरती के साथ की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। वहीं वृंदावन के राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण का सवा मन यानी 50 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया
कान्हा के जन्मदिन पर ब्रज के मंदिरों को दुल्हन-सा सजाया है। प्रेम मंदिर, बांके बिहारी, रंगनाथ, द्वारकाधीश, राधा रमण, इस्कॉन समेत 25 मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं। जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में कारागार की तरह सजावट की गई है। जन्माष्टमी पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मथुरा आने की संभावना है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती हुई। pic.twitter.com/yBwECsDeaj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023