मुंबई में राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का इवेंट कल से शुरू हो गया। इवेंट को अंधेरी के पीवीआर इनफिनिटी मॉल में आयोजित किया गया है। यह इवेंट 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कपूर फैमिली के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारें शामिल होने पहुंचे। इवेंट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट्, करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर दिखीं। वहीं वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा भी नजर आए। इस इवेंट का आयोजन कपूर फैमिली ने बाकी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ मिलकर किया है। इस खास मौके पर राज कपूर की 10 पॉपुलर फिल्में 40 शहर के 135 थिएटर्स में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों को महज 100 रुपए में देख सकते हैं। ये फिल्में सिर्फ पीवीआर और सिनेपोलिस के थिएटर्स में ही देखी जा सकती हैं।
#WATCH | महाराष्ट्र: भारतीय सिनेमा के ‘महानतम शोमैन’ राज कपूर के 100 साल पूरे होने के अवसर पर, उनके परिवार के सदस्य मुंबई में उनके सम्मान में आयोजित एक फिल्म समारोह में एकत्रित हुए।
इस दौरान रणधीर कपूर, रीमा जैन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान – अपने पति सैफ अली खान के साथ, रणबीर… pic.twitter.com/hhBp7NJWlI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2024