बांग्लादेश में सेलेब्रेटी क्रिकेट में भारी बवाल.. अम्पायर के फैसले के बाद चले लात-घूंसे, देखें Video

बांग्लादेश में एक तरफ जहां सरकार को लेकर झड़प और हंगामा जारी है, तो कुछ ऐसा ही नजारा क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिला। मारपीट और लात-घूंसे चलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इन दिनों बांग्लादेश में बीपीएल से इतर सेलेब्रिटी क्रिकेट का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दिपोन के बीच सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान अंपायर के गलत फैसले के बाद खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामूली विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि खिलाड़ियों के बीच बल्ले और लात-घूंसे चलने लगे। इस मारपीट में दोनों ही टीमों के करीब 6 खिलाड़ी घायल हो गए।