छत्तीसगढ़ में NIA की टीम ने एक महिला नक्सली को पकड़ा है। ये दो सालों से NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल थी। इसकी तलाश की जा रही थी, आखिरकार इसे बीजापुर से पकड़ा गया है। NIA की विशेष अदालत में पेश करने के बाद महिला नक्सली से टीम पूछताछ कर रही है।
मामला साल 2021 का है। तब बीजापुर जिले के ही थाना तर्रेम इलाके के टेकलगुड़ियम गांव से लगे जंगलों में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पहले से ही जंगल में छुपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। हमलावरों में मड़काम उनगी उर्फ कमला भी शामिल थी।
रविवार को महिला नक्सली के बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी NIA को मिली। टीम ने छापा मारकर इसे पकड़ा। पकड़ी गई महिला माओवादी के खिलाफ थाना तर्रेम में केस भी दर्ज है। फिलहाल मामले में महिला नक्सली से और भी जानकारी NIA जुटा रही है।