रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों का चिलचिलाती धूप से हालत पस्त हो गया है। लोगों को अब बेसब्री से मानसून का इंतजार है। रायपुर के साथ ही अन्य जिलों में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। चुभनभरी धूप के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 43 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर हिट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर-चांपा में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायगढ़ में 45.4 डिग्री, बलौदा बाजार में 45.2 डिग्री, मुंगेली में 44.6, बिलासपुर में 43.8, महासमुंद में 43.5, रायपुर में 43.2 डिग्री, दुर्ग में 42.2 डिग्री और राजनांदगांव में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही गर्म हवाओं की कारण अगले 2 दिनों तक रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली और महासमुंद जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार