छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 12वीं बोर्ड के एग्जाम आज से शुरू हो गए हैं। पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो 12.15 बजे तक चलेगी। इस बार 2 लाख 40 हजार 341 स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू और 28 मार्च को अंतिम पेपर होगा। वहीं, 10वीं की 3 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की पारी में सुबह 9 से 12.15 बजे तक चलेंगी। 10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2500 के ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 2397 केंद्र बनाए गए हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा 240356 परीक्षार्थी बैठेंगे।
