CG Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के 108 पुलिसकर्मियों का तबादला

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले में 108 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के तहत 5 उपनिरीक्षक (एसआई), 20 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। बताया गया कि, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।