CGTET Result 2026 OUT: सीजी टीईटी रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी..

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 19 मार्च 2026 को सीजी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया है। CG TET का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया गया है।