छत्तीसगढ़ : तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके वजह से कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान में दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। सोमवार को रायपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने की वजह से एक ही दिन में पारा 12 डिग्री की गिरावट हुई। साथ ही रायपुर में आठ डिग्री तक पारा गिरा है। यहां सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं शाम के समय बारिश की संभावना है। सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में दिन का पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक गिरावट हुई है।
